फतेहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 22वें माइल स्टोन पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दंपति गंभीर, 7 माह की बच्ची की हुई मौत
Fatehabad, Agra | May 28, 2026 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 22 वे माइल स्टोन पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मैनपुरी से नई दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कार में बैठे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी सात माह की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर घायलों को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है।