सिमडेगा: सिमडेगा समाहरणालय में उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक
शुक्रवार दोपहर 4 बजे समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कंचन सिंह और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, क्रियान्वयन स्थिति और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाकर लंबित कार्य जल्द निपटाने के निर्देश दिए।