सिमडेगा: लापता बच्चे का तालाब से मिला शव, इलाके में पसरा मातम
सिमडेगा के घोड़बहार के पास एक तालाब से शुक्रवार को 9 बजे एक बच्चे का शव पानी में डूबा हुआ मिला। तालाब में शव मिलने की खबर आग के जैसे फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को बाहर निकलवाई। शव की पहचान ऋत्विक टेटे के रूप में हुई।