मिर्ज़ापुर: संगमोहाल में लगातार दूसरे दिन भी चला नगर पालिका का बुलडोजर, ध्वस्त किए गए अतिक्रमण
नगर पालिका द्वारा लगातार दूसरे दिन संगमोहाल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मची रही। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने कहा कि अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। इस दौरान जुर्माना भी वसूल किया गया। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की है