श्रीकरणपुर के वार्ड-11 में नगरपालिका कार्मिकों और गोपालकों के बीच टकराव हो गया। बुधवार सुबह 11:00 के करीब सड़कों पर गौवंश के गोबर-मलमूत्र और खड़े ऊंट गाड़ों को लेकर पालिका कार्मिकों ने नाराजगी जताई। सूचना पर ईओ संदीप बिश्नोई व पुलिस मौके पर पहुंची। विशेष सफाई अभियान के बावजूद गंदगी मिलने पर नाराजगी बढ़ी।