एटा: मारहरा-नदरई मार्ग पर कुँवादगंज मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से डिस्कवर बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Etah, Etah | Apr 23, 2026 एटा जिले के मारहरा कस्बे में मारहरा-नदरई मार्ग पर शॉर्टसर्किट के कारण एक डिस्कवर बाइक में आग लग गई। बाइक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना बुधवार रात हुई। कस्बे के मोहल्ला ब्रह्म्मनपुरी निवासी राहुल सिसौदिया कासगंज से अपनी ड्यूटी पूरी कर मारहरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। मारहरा-नदरई मार्ग पर कुँवादगंज मोड़ के पास उनकी बाइक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।