कोटली: शुरू हुआ तुंगल क्षेत्र के आराध्य देव महान देव का दो दिवसीय मेला,राजेश कपूर ने किया शुभारंभ
Kotli, Mandi | Apr 14, 2024 तुंगल क्षेत्र के आराध्य महान देव का दो दिवसीय मेला रविवार से शुरू हो गया हैं।मेले का शुभारंभ पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कपूर ने किया।स्थानीय महिला मंडल व मंदिर कमेटी ने राजेश कपूर का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय महिला मंडल और लोगों को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ चलाए अपने अभियान की जानकारी दी और सहयोग मांगा।