हरसिद्धी: हरसिद्धि विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री ने नवादा के गांवों में किया जनसंपर्क.
हरसिद्धि विधानसभा के भाजपा विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने नवादा विधानसभा के इंडिया गांव, परसाई गांव सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क किया. जनसंपर्क के दौरान युवा मतदाताओं को लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बातें बताई . नए मतदाताओं को भी मतदान का महत्व बताते हुए मतदान करने पर बल दिया.