अनूपपुर: ग्राम पंचायत प्यारी नंबर 1 की गौशाला बनी मिसाल, स्व-सहायता समूह कर रहा 145 गायों की देखरेख
ग्राम पंचायत प्यारी नंबर 1 में संचालित सैटिन दीपक स्व सहायता समूह द्वारा गौशाला का संचालन सराहनीय तरीके से किया जा रहा है।वर्तमान में गौशाला में लगभग 145 गायें मौजूद हैं, जिनकी देखभाल समूह के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से की जाती है। स्व सहायता समूह के सदस्य मवेशियों को समय पर चारा-पानी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें चराने, नहलाने और उनकी साफ-सफाई की जाती हैं।