मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से 5 बीघा गेहूं जलकर हुई खाक
भीटी गांव निवासी किसान अखिलेश सिंह तथा अरविंद सिंह के खड़ी गेहूं की फसल में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे आग लग गई आग बुझाने का पुख्ता इंतजाम न होने पर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए हरे पेड़ों की टहनियों बाल्टी से पानी डालकर आग बुझने लगे जब तक आग पर काबू पाते तब तक अखिलेश सिंह का 2 बीघा व अरविंद सिंह का 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई लेखपाल को सूचना दी गई है