सिंगरौली: एनसीएल झिंगुरदा ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संविदाकर्मियों के लिए टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाया, 100 कर्मियों की जांच हुई
बुधवार को एनसीएल की झिंगुरदा परियोजना में आयोजित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आस-पास के क्षेत्र में क्षय रोग (टीबी) जागरूकता फैलाना एवं टीबी संबंधी प्रारम्भिक जांच करना रहा। इस कैंप के दौरान 100 संविदाकर्मियों ने टीबी संबंधित लक्षणों के आधार पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवायी।