सिंगरौली: तेज रफ्तार बोलेरो ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, मौत, डगा मुख्य मार्ग पर हादसा, शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम
बरगवां थाना क्षेत्र के डगा मुख्य मार्ग में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनो ने शव को मुख्य मार्ग में रखकर जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बूझाकर 1 घंटे बाद जाम खुलवाया और आवागमन शुरू हो सका।