सिंगरौली: गहिलरा गांव में शराब के नशे में कुछ लोगों ने पुलिस के साथ किया विवाद, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गहिलरा गांव में बीती रात सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर आधा दर्जन लड़कों ने जमकर विवाद और गाली गलौज किया जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया में सामने आया है शिकायत के बाद खुटार चौकी पुलिस ने एक नामजद आरोपी के साथ 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है।