बड़वाह: बड़वाह के सुंदरधाम आश्रम सहित अनेक मठ-मंदिरों में बुधवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा
गुरु के प्रति श्रद्धा,समर्पण और आस्था का पावन पर्व गुरुपूर्णिमा बुधवार को बड़वाह नगर एवं नर्मदा तट स्थित विभिन्न आश्रमों,मठों और मंदिरों में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह से ही गुरु पूजन, पाद पूजन,भजन-कीर्तन,एवं महाप्रसादी जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर अपने गुरुदेव का आशीर्वाद