गाण्डेय: गांडेय सभाकक्ष में गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शुरू हुआ 3 दिवसीय प्रशिक्षण
Gandey, Giridih | Jun 16, 2026
गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार की सुबह 11 बजे गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ एवं बीएलओ-2 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन बूथ संख्या 241 से 300 तक के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि अगले दो दिनों में शेष बूथों के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।