रामपुर: लाला वाले बाग के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, 2 व्यक्ति हुए घायल
Rampur, Rampur | Nov 25, 2024 थाना भोट क्षेत्र के ग्राम गुजरेला निवासी परवेज़ अपने साथी के साथ रविवार की शाम सात बजे के आसपास मोटरसाइकिल पर काम करके घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।