रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी के दो मामलों का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को माल के साथ किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Nov 24, 2024 रविवार को शाम 5 बजे प्रेसनोट के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश में एनबीडब्ल्यू व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।