गाजीपुर के सुहवल थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से सोने का लाकेट और 20 हज़ार रुपये भी बरामद किए हैं। दरअसल गाजीपुर के सुहवल थाना इलाके में चोरी के एक मामले का पुलिस ने राज़फाश कर दिया है। उ0नि0 वीरेंद्र राय और उनकी टीम को यह सफलता सतिअनसुइया तिराहे के पास मिली।