बहोरीबंद: बहोरीबंद में 'लेडी सिंघम' का स्टिंग ऑपरेशन, रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर में बैठकर रंगे हाथों पकड़ा
कटनी जिले में पुलिस विभाग के अंदर चल रही रिश्वतखोरी का बड़ा भंडाफोड़ एकदम फिल्मी अंदाज में किया गया। जिस ट्रैक्टर में गांव की साधारण महिलाएं सवार दिख रही थीं, उसी में बैठी थीं महिला पुलिस अधिकारी, जो एक गुप्त मिशन पर निकली थीं। दरअसल, बहोरीबंद थाना क्षेत्र में किसानों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।