आगरा: एडीए बोर्ड की बैठक में 2026-27 का ₹1,549.65 करोड़ बजट प्रस्तावित, मंडलायुक्त कार्यालय पर हुई बैठक
Agra, Agra | Jan 27, 2026 आगरा में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एडीए की 151वीं बोर्ड बैठक हुई। बैठक में 2025-26 के लिए ₹891.45 करोड़ की आय और ₹543.38 करोड़ व्यय बताया गया। वहीं 2026-27 के लिए ₹1,549.65 करोड़ की प्राप्तियां और ₹1,174.75 करोड़ व्यय का बजट प्रस्तावित किया गया। इंटरनेशनल इंडोर्स स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना पर भी सहमति बनी।