आगरा: इंद्रापुरम में जानलेवा फायरिंग, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भाइयों को भेजा जेल, कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आए
Agra, Agra | Jan 27, 2026 आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के इंद्रापुरम में 11 जनवरी को रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे पर हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले उनके 7 सहयोगियों को भी जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी माफी मांगते दिखे। पीड़ित परिवार दहशत में है।