कटनी नगर: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील सेवा, मानवता की मिसाल बना कटनी
कटनी में सिख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। लारेंस लाइन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं साध-संगत द्वारा विश्राम बाबा मोड़ पर छबील सेवा का आयोजन आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडी कच्ची लस्सी एवं प्रसाद वितरित किया गया।