झांसी: झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में जन औषधि दिवस मनाया गया, सांसद अनुराग शर्मा बोले- मोदी जी की दुकान, गरीबों के लिए वरदान
Jhansi, Jhansi | Mar 7, 2025 झांसी के प्रेमनगर में शुक्रवार को जन औषधि दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत हैं, जहां सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इस वजह से इसे लोग मोदी जी की दुकान भी कहते हैं।