झांसी: झांसी में 8 मार्च को आयोजित होने जा रहा है राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर जिला जज ने लोगों से अधिक संख्या में आने की अपील की
Jhansi, Jhansi | Mar 7, 2025 बुंदेलखंड के झांसी में जन सामान्य को लंबे समय से चले आ रहे विवादों के त्वरित निपटान की सुविधा मुहैया कराने के लिए 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है। लोक अदालत में विवादों का निपटान आपसी सहमति के आधार पर कराने की सुविधा मुहैया कराई जाती है, इसमें किसी तरह की वैमनस्यता नहीं रहती और दोनों ही पक्ष संतोष के साथ अंतिम फैसले पर सहमत हो जाते है।