दिनांक 16 नवंबर को शाम करीब 5:00 बजे ग्राम झकनावदा में करणी सेना द्वारा जन क्रांति न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में करणी सेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन क्रांति न्याय यात्रा की शुरुआत तारखेड़ी स्थित श्री विश्व मंगल हनुमान धाम से की गई। जिस पश्चात उक्त न्याय यात्रा झकनावदा पहुंची।