भीलवाड़ा: औरिका रिसोर्ट में दर्दनाक हादसा, भारी लोहे का गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत, घटना का सीसीटीवी आया सामने
भीलवाड़ा शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित औरिका रिसोर्ट में बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रिसोर्ट का भारी-भरकम मुख्य गेट अचानक गिरने से उसके नीचे दबकर एक सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।