महाराजगंज: हरदोई गांव में पैदल चल रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
22 जून सोमवार की शाम 5 बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल चल रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। वृद्ध मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना स्थल से बाइक सवार अपने वाहन के साथ फरार हो गया।जानकारी होते ही ग्रामीण एवं परिजनों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।जहां वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया गया, स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।