पनागर: सिंगलदीप में चोरों ने सूने मकान पर किया धावा, सोने-चांदी के जेवर और ₹10 हजार नगदी चुरा ले गए, मामला दर्ज
पनागर थाने मे प्रिंस पटेल ने रविवार सुबह 11 बजे रिपोर्ट दर्ज करवाई की अपनी मां और बहन के साथ 24 अक्टूबर को अपनी आंख का इलाज कराने के लिए चित्रकूट गए हुए थे।घर मे ताला लगा हुआ था। आज सुबह सभी घर वापस आये तो घर का ताला टूटा हुआ था।अंदर अलमारी मे रखे सोने के जेवर और 10 हजार रु नगदी अज्ञात चोरो के द्वारा चुरा लिए ।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया ।