DM आशुतोष द्विवेदी ने कहा हैं कि सरकार उद्योग और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयन्तशील है।अब प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।बियाडा परिसर में दिन के तीन बजे ' उद्यमी संवाद ' के उद्घाटन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को एक स्थायी मंच प्रदान करना है।