हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में अगले सप्ताह से लागू होगा रेगुलेशन, सिंचाई के लिए मिलेगा पानी, फसलों की होगी बिजाई
हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में अगले सप्ताह रेगुलेशन लागू हो जाएगा। रेगुलेशन लागू करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारी विचार विमर्श कर रहे हैं। इसके बाद रेगुलेशन अनुमोदन के लिए सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त को बीकानेर भेजा जाएगा। वर्तमान में इंदिरा गांधी नहर में हरिके बैराज से लगभग 12 हजार क्यूसेक पानी की आपूर्ति हो रही है।