बिजनौर: महादेवपुरम कॉलोनी में त्वचा क्लिनिक पर छापमार कार्यवाही के बाद डॉक्टर ने लगाया कुछ लोगों पर षड्यंत्र का रूप
Bijnor, Bijnor | Jun 30, 2024 थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित महादेव पुरम कॉलोनी में एक त्वचा क्लीनिक पर ड्रग इंस्पेक्टर व नायाब तहसीलदार की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी। नकली दवाइयों की सूचना पर टीम वहां पहुंची तो वहां कुछ भी ऐसा नहीं मिला। उसके बाद टीम बिना कार्रवाई के ही वापस लौट गई। इस मामले में डॉक्टर ने कुछ लोगों पर षड्यंत्र रचने व झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया है