अररिया: अररिया कॉलेज में सख्त अनुशासन: 75% उपस्थिति अनिवार्य, इंटर्नशिप के लिए डिग्री होना आवश्यक
Araria, Araria | Feb 19, 2026 पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में हुई प्रधानाचार्यों की बैठक के निर्णयों को लागू करने के लिए अररिया कॉलेज में सख्त कदम उठाए गए हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रामदयाल पासवान ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और छात्रों, शिक्षकों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।