राजगढ़: सादुलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति में 2026-27 के समर्थन मूल्य पर चना, सरसों व गेहूं खरीद केंद्र का उद्घाटन
Rajgarh, Churu | Apr 2, 2026 सादुलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. में समर्थन मूल्य 2026-27 पर चना, सरसों व गेंहू खरीद केंद्र का विद्वान पण्डित के द्वारा विधि विधान से मंत्रोचार कर समिति के अध्यक्ष गणपत राम ख्यालिया के कर कमलो के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन हुआ। खरीद इस वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ मर्यादित राजफैड जयपुर के द्वारा 60 दिवस 1 अप्रैल से 30 मई तक खरीद होगी।