पालीगंज: इमामगंज गांव के पास बाइक की टक्कर से एक महिला हुई घायल
पालीगंज की इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामगंज गांव के पास मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार भाग गया। लोगों ने बताया कि महिला किसी काम को लेकर इमामगंज आई हुई थी। वही घायल महिला कुर्था की रहने वाली सरिता देवी बताई जा रही है।