गभाना: गभाना क्षेत्र में हाईवे पर महरावल पुल के पास गैराज में खड़ी चार बसों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर महरावल पुल के पास एक गैराज में खड़ी बसों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां खड़ी चार बसों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जाकिर नाम का व्यक्ति बसों की रिपेयरिंग का काम करता है।