जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा शुक्रवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष रूप से तैयार कराए गए 200 रथों का संचालन किया जा रहा है।