छतरपुर नगर: HDFC ATM में कार्ड फंसाकर ठगी: PWD कर्मचारी के खाते से 62,608 रुपये उड़ाए,एसपी ने दी जानकारी।
छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक PWD कर्मचारी के HDFC बैंक खाते से करीब 62,608 रुपये निकाल लिए।जानकारी के अनुसार कर्मचारी ATM से पैसे निकालने पहुंचे थे, जहां उनका कार्ड मशीन में फंस गया।छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने आज 15 जून दोपहर करीब 2:30 बजे घटना की जानकारी दी है।