बल्देवगढ़: कठवरया पुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, मौक़े पर पहुंची पुलिस
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत कठवरया पुरा गांव में 58 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली,मौके पर पुलिस पहुंची।जहां पर मृतक श्याम पुत्र जगन्नाथ चढ़ार के शव को बल्देवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जहां पर पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम किया गया।इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।पुलिस ने मर्ग कायम किया है।