रामसनेही घाट: समसद्दीपुर मजरे बरहुंवा गांव के एक मजदूर की स्लेप ढलाई मशीन से गिरकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक मजदूर की ट्रैक्टर से लगी ढलाई मशीन से गिरकर मौत हो गई।घटना शनिवार की देर रात की है। आज रविवार की सुबह 9:00 बजे अलियाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सुरेश चंद्र वर्मा उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।