भिंड नगर: मानवता संगठन की अनूठी पहल: भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर राहगीरों को पिलाया जा रहा निशुल्क शीतल जल
भिंड। भीषण गर्मी के बीच मानवता संगठन के कार्यकर्ता एवं समाजसेवियों द्वारा मानव सेवा की मिसाल पेश की जा रही है। संगठन के सदस्य मंगलवार सुबह 8 बजे से रेलवे स्टेशन परिसर में चलित प्याऊ के माध्यम से यात्रियों और आम नागरिकों को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध करा रहे हैं। इस सेवा कार्य में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही है।