नामकुम: रांची के नामकुम समेत कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Namkum, Ranchi | May 30, 2026 रांची के नामकुम सहित कई इलाकों में शनिवार सुबह करीब आठ बजे से बारिश हो रही है। अचानक आई बारिश से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। काले बादलों के छाने से दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। बता दें कि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलेगी