डोमचांच: डोमचांच नवलशाही थाना क्षेत्र पूरनानगर रेलवे पुल के समीप ग्रामीणों ने रेल पटरी के किनारे से एक युवक गंभीर अवस्था मे बरामद
डोमचांच नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा - गिरिडीह रेलखंड के पूरनानगर रेलवे पुल के समीप शुक्रवार सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने रेल पटरी के किनारे से एक युवक गंभीर अवस्था मे बरामद हुआ है। युवक की पहचान सिंटू यादव उम्र 28 वर्ष पिता रुपलाल यादव ग्राम पूरनानगर, थाना नवलशाही निवासी के रुप मे हुई है।