विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने जयपुर में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत से मुलाकात की। श्री मीणा ने मंत्री को बताया कि केसरियावद में सुकली नदी पर बने जाखम बांध की दांयी मुख्य नहर के आर.डी. 26+05 से 31+45 मीटर के हिस्से में स्थित एक्वाडक्ट हाल की भारी बारिश में टूट गया है। जिसकी मरम्मत की मांग की गई है।