अमौर: अमौर में अखंड सुहाग का पर्व वट सावित्री धूमधाम से मनाया जा रहा है
Amour, Purnia | May 16, 2026 अमौर -अखंड सुहाग का पर्व वट सावित्री प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है. महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए वट सावित्री का व्रत करती हैं .महिलाएं सुबह तरह-तरह के विभिन्न पकवानों के साथ नए फल लीची आम के साथ कच्चे बांस से बने पंखा को लेकर तरह-तरह के श्रृंगार कर वटवृक्ष के नीचे महिलायें अपने पति के सुहाग की रक्षा के लिए पूजा अर्चना करती हैं.