जगदलपुर में आज एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बाघ को पिंजरे में कैद दिखाकर इसे वही बाघ बताया गया था जिसने खंडियापाल क्षेत्र में गाय का शिकार था । जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए वन विभाग के SDO देवलाल दुग्गा ने इस वीडियो को फेक बताया है और लोगों से अपील करते हुए इसे वायरल न करने को कहा है साथ में उन्होंने इस पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है ।