हनुमानगढ़: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस का शिकंजा,16 वाहन किए जब्त, एसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कुल 16 वाहनों को जब्त (सीज) किया गया।