बांधवगढ़: उमरिया में धूमधाम से मनाई गई संत श्री सेन जी महाराज की जयंती, भव्य कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
उमरिया जिला मुख्यालय में संत श्री सेन जी महाराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।जिला मुख्यालय स्थित मंगल भवन परिसर और सामुदायिक भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। हुआ विशाल भंडारा प्रसाद ।