जांजगीर-चाम्पा में आज दोपहर करीब 3:20 बजे, गेमन पुल से एक अज्ञात युवक ने छलांग लगा दी। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। रायपुर डायल 112 से प्राप्त जानकारी के आधार पर नगर सेना के जवान मौके पर पहुंचे। करीब 4:30 बजे, बहकर आया युवक का शव नदी में लगी लोहे की जाली में फंसा हुआ मिला, जिसे स्थानीय नाविकों की मदद से बाहर निकाला।