कल्याणपुर: कल्याणपुर में दूध टैंकर की टक्कर से युवक की मौत
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर से दरभंगा मुख्य पथ के नए थाना भवन के पास एक दूध टैंकर ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी पत्नी बाल बाल बच गई। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा का अमित कुमार बताया गया है।