Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

सेक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित हिसार। सेक्टर 16-17 स्थित स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल परिसर में 24 जुलाई 2026 को भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना तथा टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देना रहा। इस अवसर पर कक्षा 10 के छात्र कुश को हेड बॉय तथा कक्षा 10 की छात्रा हिमांशी को हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा विभिन्न हाउस लीडर्स, स्कूल स्पोर्ट्स टीम के कप्तान एवं उपकप्तान, सांस्कृतिक सचिव, सामाजिक कल्याण सचिव सहित अन्य छात्र प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण करते हुए विद्यालय और अपने साथियों के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई। पहले चरण में विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जबकि दूसरे चरण में ई-वोटिंग के माध्यम से अंतिम चयन किया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक रही। विद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कमलेश भाकर, स्कूल निदेशक श्री विनोद कुमार अरोड़ा तथा श्री गिरीश अरोड़ा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Hisar, Hissar | Jul 26, 2026

MORE NEWS